दीपावली की खुशियां बांटने वृद्धाश्रम पहुंचीं डॉ. सुनीता सिंह, बुजुर्गों की एक छोटी सी मांग पर यशवर्धन सिंह ने तत्काल पूरी कर दी जरूरत
फल, मिठाई और शॉल बांटकर वृद्धजनों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां, बुजुर्गों ने कहा- समय नहीं कटता, तो यशवर्धन सिंह ने लूडो, शतरंज, कैरम और चश्मों की तत्काल कराई व्यवस्था

बस्ती। दीपावली का असली आनंद अपनों के बीच खुशियां बांटने में है, लेकिन जब इन खुशियों में उन चेहरों को भी शामिल किया जाए, जो अपनों से दूर वृद्धाश्रम में जीवन बिता रहे हैं, तो यह पहल और भी खास हो जाती है। कुछ ऐसा ही मानवीय और भावुक दृश्य उस समय देखने को मिला, जब हर्रैया विधायक अजय सिंह की पत्नी एवं मांडवी फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. सुनीता सिंह अपने परिवार के साथ वृद्धाश्रम पहुंचीं और वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच दीपावली की खुशियां साझा कीं।
इस दौरान उनके सुपुत्र एवं जीडी गोयनका हेल्थकेयर के चेयरमैन यशवर्धन सिंह, बेटी तथा परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। परिवार की ओर से वृद्धजनों को फल, मिठाई एवं शॉल भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना गया और उनके साथ आत्मीय समय बिताया गया।
इस कार्यक्रम का सबसे भावुक पहलू उस समय सामने आया, जब वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि यहां दिन तो गुजर जाते हैं, लेकिन समय काटना बेहद मुश्किल हो जाता है। उनकी इस बात ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। बुजुर्गों ने अपनी दिनचर्या को थोड़ा खुशनुमा बनाने के लिए लूडो, शतरंज और कैरम जैसे खेलों की आवश्यकता जताई। वहीं कुछ बुजुर्गों ने आंखों की परेशानी के चलते चश्मे की जरूरत भी बताई।
बुजुर्गों की इस छोटी-सी मांग को यशवर्धन सिंह ने गंभीरता से लिया और बिना देर किए लूडो, शतरंज, कैरम सहित खेल की अन्य सामग्री तथा जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए चश्मों की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित कराई। आवश्यक सामग्री वृद्धजनों को उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलकने लगा।
मौके पर मौजूद अभिजीत सिंह ने बताया कि जब वे लोग वृद्धाश्रम पहुंचे तो बुजुर्गों ने अपनी जरूरत बताते हुए खेल सामग्री और चश्मों की मांग की थी। इस पर यशवर्धन सिंह ने तत्काल व्यवस्था कराते हुए सभी जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराईं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के चेहरे पर आई खुशी इस पूरे आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।
डॉ. सुनीता सिंह और यशवर्धन सिंह की इस पहल को वहां मौजूद लोगों ने आत्मीयता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा प्रयास बताया। इस अवसर पर अभिजीत सिंह, मोनू सिंह, नवनीत मिश्रा, युवा कवि अभिषेक श्रीवास्तव, लौकस सिंह, अनमोल गुप्ता सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं सहयोगी मौजूद रहे।
दरअसल, दीपावली पर बांटी गई मिठाई और उपहारों की खुशी अपनी जगह थी, लेकिन बुजुर्गों के अकेलेपन को समझते हुए उनकी जरूरत के मुताबिक खेल सामग्री और चश्मों की व्यवस्था कराना इस आयोजन को एक अलग ही भावनात्मक पहचान दे गया। क्योंकि कभी-कभी किसी के जीवन में खुशियां लाने के लिए बड़े उपहार नहीं, बल्कि उसकी छोटी-सी जरूरत को समझना ही काफी होता है।
संबंधित खबरें

छठ महापर्व पर उमा शंकर पटवा ने दीं शुभकामनाएं, बोले- अवसर मिला तो कप्तानगंज को बनाएंगे मॉडल विधानसभा
कहा- क्षेत्र के विकास की गति हुई शून्य, जनता की समस्याओं को समझने और समाधान के लिए लगातार कर रहे जनसंपर्क

2027 की सियासी बिसात पर बस्ती का बड़ा दांव, पूर्व सांसद अरविंद चौधरी ने थामा भाजपा का दामन, समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंचकर बदला राजनीतिक पाला
500 गाड़ियों के काफिले की चर्चा के बीच सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिलाई सदस्यता, स्वतंत्र देव सिंह और दयाशंकर सिंह समेत दिग्गज रहे मौजूद, बस्ती के सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज







