
बस्ती। धनतेरस और दीपावली के अवसर पर स्टेशन रोड स्थित सुशील हीरो में ग्राहकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई हीरो मोटोकॉर्प की ‘हीरो उत्सव’ योजना आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। योजना के तहत ग्राहक रामशेखर ने गुड लाइफ स्क्रैच कूपन के माध्यम से मुफ्त मोटरसाइकिल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। वहीं कई अन्य ग्राहकों की किस्मत भी चमकी और उन्हें सोने तथा चांदी के सिक्के उपहार स्वरूप प्राप्त हुए।
इस खास मौके पर हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के बिजनेस चीफ आशुतोष वर्मा और क्वालिटी ऑफिसर मनीष श्रीवास्तव ने सुशील हीरो के स्टेशन रोड स्थित प्रतिष्ठान का दौरा किया। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल और शशांक अग्रवाल सहित कर्मचारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में हीरो परिवार की ओर से पवन श्रीवास्तव ने मोटरसाइकिल विजेता रामशेखर को बधाई देते हुए उन्हें पुरस्कार प्रदान किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अन्य विजेता ग्राहकों को भी उनके पुरस्कार सौंपे गए। अचानक मिले इन आकर्षक उपहारों से ग्राहकों के चेहरे खिल उठे और प्रतिष्ठान में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया।
प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल ने बताया कि हीरो मोटोकॉर्प की गुड लाइफ कार्ड योजना के माध्यम से ग्राहकों को खरीदारी के साथ आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर मिल रहा है। इसके अलावा सुशील हीरो की ओर से भी ग्राहकों के लिए विशेष बंपर पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास और संतुष्टि प्रतिष्ठान की प्राथमिकता है। त्योहार के इस अवसर पर ग्राहकों को उपहार देकर उनकी खुशियों में सहभागी बनने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर पवन कुमार श्रीवास्तव, विपिन जायसवाल, सुनील कुमार (सेल्स प्रमोशन), सुनील कुमार (नेटवर्क मैनेजर), चंद्रिका प्रसाद, दुर्गेश श्रीवास्तव, सलोनी मिश्रा, सुजाता जायसवाल, अंशिका सिंह, रूबी, मानसी, धरिया, दीपक निषाद, राम प्रसाद, शिवदयाल सिंह, संजय तिवारी, अद्वित श्रीवास्तव सहित सुशील हीरो परिवार के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
सुशील हीरो की इस पहल ने दीपावली के उत्साह को दोगुना कर दिया। मुफ्त मोटरसाइकिल और सोने-चांदी के सिक्कों जैसे पुरस्कारों ने ग्राहकों के लिए इस त्योहार को यादगार बना दिया।

कहा- क्षेत्र के विकास की गति हुई शून्य, जनता की समस्याओं को समझने और समाधान के लिए लगातार कर रहे जनसंपर्क

फल, मिठाई और शॉल बांटकर वृद्धजनों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां, बुजुर्गों ने कहा- समय नहीं कटता, तो यशवर्धन सिंह ने लूडो, शतरंज, कैरम और चश्मों की तत्काल कराई व्यवस्था

500 गाड़ियों के काफिले की चर्चा के बीच सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिलाई सदस्यता, स्वतंत्र देव सिंह और दयाशंकर सिंह समेत दिग्गज रहे मौजूद, बस्ती के सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज


